Show your support

Thursday, November 7, 2019

श्रीरेणुकाजी पहुंचे भगवान परशुराम

श्री रेणुकाजी। भगवान परशुराम की देवपालकियों के आगमन के साथ ही छह दिवसीय पारंपरिक धार्मिक अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुकाजी आरंभ हुआ। मां श्री रेणुकाजी को वर्ष में एक बार मिलने के वचन को निभाने के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम तीर्थ श्री रेणुकाजी पहुंचे। भगवान परशुराम की देव पालकियां, जिनमें प्राचीन देवठी जमुकोटी से चांदी की पालकी रेणुकाजी झील की परिक्रमा करते हुए गिरी नदी के तट पर पहुंची। वहीं ददाहू खेल मैदान में मंडलाह, कटाह शीतला, माशु च्योग से आई देव पालकियां शोभयात्रा के लिए पहुंची। इस बार शोभयात्रा में देव पालकियों को उठाकर रवाना करने की परंपरा को प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्थान पर विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने निभाया। उन्होंने कहा कि यह ठीक वैसी ही रीत बन गई है, जैसे भगवान श्रीराम के कार्य को भरत ने पूरा किया अथवा निभाया था। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की देव पालकियों में माथा टेकर परिवार सहित सुख शांति की कामना की।

The post श्रीरेणुकाजी पहुंचे भगवान परशुराम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment