Show your support

Wednesday, November 6, 2019

एक छोटी सी चूक धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट को बिगाड़ सकती है।

पुलिस इन्वेस्टर मीट को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था भले ही चाक-चौबंद करने को पुलिस जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। लेकिन एक छोटी सी चूक शहर को जाम कर सकती है। बुधवार को धर्मशाला के सिविल लाइन में बुधवार को दोपहर बाद तीन वाहनों की भिडंत के बाद कुछ समय के लिए जाम लग गया। हुआ यूं कि सबसे आगे चली कार ने पुलिस वाहन को पास देने के लिए ब्रेक लगाई, जिसके बाद पीछे चल रही दूसरी कार ने भी ब्रेक लगा दी, लेकिन तीसरे नंबर पर पीछे चली कार ने दूसरे नंबर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दूसरे नंबर की कार आगे खड़ी कार से टकरा गई। इस दुर्घटना के बाद सिविल लाइन की सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। वहीं तीनों वाहनों की आपसी सहमति के बाद मामला पुलिस थाना में दर्ज नहीं किया गया।

The post एक छोटी सी चूक धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट को बिगाड़ सकती है। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment