Show your support

Wednesday, November 27, 2019

रैहन मेें बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला, मौत।

जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर रैहन में स्कूटी सवार महिला की निजी बस के नीचे आ जाने से मौत हो गई। महिला की पहचान रेणू वाला रैहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह स्कूटी से चमराल रोड़ से रैहन की ओर आ रही थी। इसी बीच बाजार शुरू होने से पहले ही स्टेडियम चौक पर फतेहपुर से आ रही निजी बस के टायर के नीचे आ गई। रैहन पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद ने दुर्घटना की जांच क आदेश दे दिए हंै। साथ ही प्रशासन ने पीडि़त परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस हजार दे दिए हैं।

 

The post रैहन मेें बस ने कुचली स्कूटी सवार महिला, मौत। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment