
राज्य में परम्परागत रूप से इस बार भी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच है। भाजपा के लिये इस चुनाव में जहां अपना वर्ष 2014 कर प्रदर्शन दोहराने वहीं कांग्रेस के समक्ष भाजपा को रोकने तथा कुछेक सीटें हथिया कर अपनी साख पुन: कायम करने की चुनौती है। भाजपा ने इस बार मंडी और हमीरपुर से अपने निवर्तमान सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। मंडी से राम स्वरूप शर्मा फिर से चुनाव लड़ रहे हैं वहीं हमीरपुर सीट से तीन बार के सांसद और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर इस बार भी इस सीट से चौका लगाने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने कांगड़ा सीट से इस बार श्री शांता कुमार को पुन: टिकट देने के वजाय राज्य के परिहवहन मंत्री किशन कपूर तथा शिमला सीट से निवर्तमान सांसद र्वीरेंद्र कश्यप की जगह श्री सुरेश कश्यप को टिकट दी है। वहीं कांग्रेस ने राज्य की सभी चारों लाेकसभा सीटों पर नये चेहरे मैदान उतारे हैं। मंडी सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पौत्र और राज्य के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के पत्र आश्रय शर्मा को टिकट दिया है। श्री शर्मा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2014 में पार्टी ने यहां से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट दिया था लेकिन वह भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गईं थीं। उधर, कांगड़ा सीट से पार्टी के विधायक पवन काजल चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पिछली बार चंद्र कुमार ने चुनाव लड़ा था और पराजित रहे थे। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने पांच बार के विधायक रामलाल ठाकुर को टिकट दिया है। हालांकि श्री रामलाल ठाकुर इससे पहले तीन बार हमीरपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और तीनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। शिमला संसदीय सीट से पार्टी ने कर्नल धनीराम शांडिल को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के श्री मोहन लाल चुनाव लड़े थे और हार गये थे। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने भी चारों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें कांगड़ा से डा0 केहर सिंह, मंडी सीट से श्री सेस राम, हमीरपुर से देसराज और शिमला से विक्रम सिंह को टिकट दिया गया है। इनके अलावा ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक द्वारा तीन, राष्ट्रीय आजाद मंच और स्वाभिमान पार्टी दो-दो सीटों तथा मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी(माकपा), पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया, अम्बेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, सत्य बहुमत पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, नवभारत एकता दल और हिमाचल जनक्रांति पार्टी ने भी एक-एक सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
The post हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिये कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment