जयपुर में आज से चैंपियनशिप, प्रदेश के छह खिलाड़ी करेंगे शिरकत
धर्मशाला —कॉमनवेल्थ मास्टर्ज जूडो चैंपियनशिप में हिमाचल के छह खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए सोमवार को हिमाचली खिलाड़ी रवाना हो गए। यह प्रतियोगिता राजस्थान के जयपुर में छह से 11 नवंबर आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में 100 किलोग्राम भार वर्ग में संजय यादव भारत की ओर से खेलेंगे। संजय यादव ने छह बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं, विपिन चंदेल 90 किलोग्राम भार में दमखम दिखाएंगे। ब्लैक बैल्ट विपिन चंदेल आईटीआई शमसी में बतौर एनआईएस जूडो कोच सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विपिन ने 10 बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसके अलावा 81 किलोग्राम वर्ग में वीरेंद्र सिंह शिरकत करेंगे। वीरेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में बतौर टीजीटी नॉन मेडिकल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वीरेंद्र आठ बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 73 किलोग्राम वर्ग में उत्तम डरोल मैदान में उतरेंगे। उत्तम डरोल जिला युवा खेल सेवाएं में बतौर एनआईएस कोच सेवाएं दे रहे हैं। उत्तम छह बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। 65 किलोग्राम वर्ग में ध्यान सिंह चंदेल अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ध्यान सिंह आठ बार राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखा चुके हैं। ध्यान सिंह ब्लैक बैल्टर हैं। 60 किलोग्राम वर्ग में सुरेंद्र ठाकुर हुनर आजमाएंगे। सुरेंद्र ठाकुर वर्तमान में हिमाचल प्रदेश जूडो संघ में कोषाध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। सुरेंद्र छह बार राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उधर, हिमाचल जूडो संघ के अध्यक्ष रमेश चौहान का कहना है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में हिमाचल के बेस्ट प्रतिभागी अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता छह से 11 नबंवर तक आयोजित की जाएगी। यह चैंपियनशिप पहली बार आयोजित की जा रही है।
The post जूडो में दम दिखाएंगे हिमाचली appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a1%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a4%ae-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be/
Post a Comment