कहा, पूर्व सरकार ने प्रदेश क्रिकेट संघ पर बदले की भावना से बनाए गए मामले
हमीरपुर – एचपीसीए के खिलाफ दर्ज मामला माननीय उच्चतम न्यायालय में खारिज होने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कोर्ट का धन्यवाद किया है। श्री धूमल ने सत्यमेव जयते हुए कहा कि यह सच्चाई की जीत है। कांग्रेस सरकार ने जनता की भलाई के लिए काम करने की बजाय पूरा ध्यान मेरे परिवार के लिए झूठे मुकद्दमे बनाने में लगा दिया। पूर्व सीएम ने उनका भी धन्यवाद किया, जिन लोगों ने ऐसे वक्त में उनका साथ दिया। श्री धूमल ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से एचपीसीए के खिलाफ झूठे मामले बनाए थे। सच्चाई की हमेश जीत होती है। इस बार भी बिलकुल वैसा ही हुआ, जैसा की अन्य झूठे मामलों को अन्य अदालतों में खारिज किया गया था। अभी तक पांच ऐसे झूठे मुकद्दमे माननीय न्यायालय में खारिज किए जा चुके हैं, जो कि मात्र उनके परिवार को बदनाम करने की नीयत से झूठे दर्ज किए गए थे।
सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं
ऊना— लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन कभी पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट से एचपीसीए के खिलाफ पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई एफआईआर रद्द होने पर ऊना में मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को लेकर एफआईआरदर्ज की गई थी, जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है। स्टेडियम का निर्माण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं के विकास को रोकने के लिए ही कार्य किया गया। पूर्व कांग्रेस सरकार ने मामलों पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च की गई, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार की नीयत खेलों को लेकर सही होती तो यही करोड़ों रुपए युवाओं के विकास के लिए खर्च हो सकते थे। कम खर्च में देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में बनाया गया, जिसका धर्मशाला की अर्थव्यवस्था सुधारने में भी अहम रोल रहा है।
The post सुप्रीम फैसले पर धूमल बोले, सत्यमेव जयते appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a7%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%b2-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2/
No comments:
Post a Comment