Show your support

Friday, November 2, 2018

सुप्रीम कोर्ट से राहत पर अनुराग बोले, सच की कभी हार नहीं होती।

एचपीसीए मामले में धूमल परिवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में युवाओं का विकास रोकने के लिए ही कार्य किया। वहीं, मुकदमों पर करोड़ों रुपए की राशि खर्च की गई है, जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार की नीयत खेलों को लेकर सही होती, तो यही करोड़ों रुपए युवाओं के विकास के लिए खर्च हो सकता था। कम खर्च में देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम धर्मशाला में बनाया गया, जिसका धर्मशाला की अर्थव्यवस्था सुधारने में भी अहम रोल रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सत्य कभी पराजित नहीं होता।

The post सुप्रीम कोर्ट से राहत पर अनुराग बोले, सच की कभी हार नहीं होती। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%85/

No comments:

Post a Comment