शिमला – प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहुल-स्पीति, किन्नर कैलाश, रोहतांग में इस सप्ताह फिर हिमपात होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने समूचे राज्य में 17 से 20 अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश, जबकि पहाड़ों पर बारिश के साथ बर्फबारी होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं। प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा और दिन भर चटक धूप खिली रही। हालांकि प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आया है, मगर राज्य के कुछ स्थानों के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से केलांग, कल्पा व मनाली में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केलांग का न्यूनतम तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है, जबकि कल्पा व मनाली का पारा लुढ़ककर तीन डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में आगामी दिनों के दौरान मौसम में करवट जनता को दिक्कतों में डाल सकती है। खासतौर पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को कड़ाके की ठंड की मार झेलनी पड़ सकती है। शिमला में अधिकतम तापमान 19.9 सुंदरनगर में 26.9, भुंतर में 26.8, कल्पा में 18, धर्मशाला में 23.4, ऊना में 31.4, नाहन में 26.8, केलांग में 12.4, सोलन में 24, कांगड़ा में 28, बिलासपुर में 30.2, हमीरपुर में 30.6, चंबा में 26.4 और डलहौजी में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
The post इस हफ्ते बर्फबारी को रहें तैयार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%82/
Post a Comment