मंडी – कोटली तहसील के चलोह गांव के आईटीबीपी जवान कर्म सिंह रविवार को पंचतत्त्व में विलीन हो गए। आईटीबीपी जवान की पार्थिव देह को उनकी दो बेटियों व बेटे ने मुखाग्नि दी। कोटली के चलोह के रहने वाले कर्म सिंह पुत्र भगत राम आईटीबीपी की 11वीं वाहिनी में बतौर हेडकांस्टेबल सिक्किम में सेवाएं दे रहे थे। 11 अक्तूबर को सिक्किम में 47 वर्षीय कर्म सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। सिक्किम से पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। 1971 में जन्मे कर्म सिंह 1990 में आईटीबी में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं। सेकेंड बटालियन बवेली कुल्लू और मंडी पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईटीबीपी जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से विदाई दी। जवान की मौत पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, भाजपा सदर मंडल कार्यकारिणी और सदस्यों ने शोक प्रकट किया और परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताईं।
The post जवान का सिक्किम में हार्ट अटैक से निधन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f/
No comments:
Post a Comment