70 प्लस में भी करवाचौथ का क्रेज

शिमला—वर्ष में एक बार आने वाले करवाचौथ के पर्व पर राजधानी शिमला का रंग शनिवार को खास नजर आया। यहां पर सुबह से ही महिलाओं से लेकर युवतियों ने करवाचौथ को लेकर विशेष रूप से तैयारियां की हुई थीं। खास बात तो यह रही कि इस बार करवाचौथ के लिए विवाहित महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियों में भी खासा क्रेज देखने को मिल रहा था। इस दौरान शिमला में देखा गया कि 18 साल से लेकर 75 व इससे ज्यादा उम्र तक की महिलाएं दुल्हन के लिवाज में सज सवंरकर चांद का इंतजार कर रही थीं। शिमला के एतिहासिक रिज मैदान से लेकर स्कैंडल प्वाइंट तक जोडे़ शाम के समय घूमते रहे। वहीं सबसे महत्वपूर्ण यह रहा कि प्रेम के लिए प्रसिद्ध स्कैंडल प्वांइट पर अपने हमसफर के साथ नए जोड़ों ने अपने इस दिन को खास बनाया। इस बीच जैसे ही शाम को चांद निकला तो रिज पर नवविवाहित जोड़ांे के साथ कई जोड़ों ने अपना व्रत तोड़ा। उल्लेखनीय है कि शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर करवाचौथ के व्रत को तोड़ने के लिए पर्यटक भी काफी उत्साहित रहते हंै। रात को स्कैंडल प्वाइंट से रिज मैदान तक जैसे ही चांद ने अपने दीदार दे दिए वैसे ही दुल्हन के लिवास में सजी महिलाओं ने करवे व छननी के बीच से चांद और अपने पति का चेहरा देखा। इसके बाद पति के पांव छूकर उनसे जीवन भर का साथ मांगा। इस दौरान पतियों ने भी दुल्हन के लिवास में सजी अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया व जीवन भर साथ देने का वादा किया। बता दें कि करवाचौथ का यह पर्व महिलाओं के लिए खास रहता है। साल भर इस पर्व का इंतजार किया जाता है। साल में इस दौरान ही महिलाओं को दूसरी बार दुल्हन की तरह संवरने का मौका मिलता है। बता दें कि जैसे ही संज संवरकर महिलाएं घर से रिज पर पहंुची वैसे ही रिज की शोभा दुल्हन के  लिवास में आई महिलाओं से और भी सुदंर लग रही थी। उल्लेखनीय है कि करवाचौथ पर भारत की हर महिला सजती संवरती है। कहा जाता है कि करवाचौथ पर पति पत्नी का रिस्ता साल दर साल मजबूत होता रहता है। इस दौरान कुंवारी लड़कियां शिव की तरह पति की चाहत में तो शादीशुदा महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं।

The post 70 प्लस में भी करवाचौथ का क्रेज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

Post a Comment