Show your support

Sunday, May 27, 2018

केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला

शिमला —मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर आज जहां भाजपा जश्न में डूबी हुई है वहीं विरोधी दल कांगे्रस उसकी पोल खोलने में लगी रही। प्रदेश भर में कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। कांग्रेस ने विश्वासघात, महंगाई दिवस के रूप में इस दिन को मनाया। कांग्रेस ने जिला भर में ब्लाक स्तर पर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे जिसमें राष्ट्रपति से मोदी सरकार की शिकायत करते हुए इस सरकार को तत्काल हटाने की मांग की। राजधानी शिमला में यहां जिलाधीश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला शिमला शहरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण व कुसुंम्पटी  द्वारा महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें  सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । इसके पश्चात जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जिसमें विधायक व महासचिव राम लाल ठाकुर, महासचिव हरभजन सिंह भज्जी,नरेश चौहान, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, विधायक विक्रमादित्य सिंह, अनिरूद्ध सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुशीला नेगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जहां नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल पहले जनता से कई झूठे वायदे किए थे जिनकी सच्चाई आज सामने आ चुकी है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है और महंगाई रूकने का नाम नहीं ले रही।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment