रामपुर बुशहर – तकलेच पंचायत की प्रधान द्वारा व्हाट्सऐप पर किया गया विडियो उसी पर भारी पड़ गया। उक्त विडियो में तकलेच पंचायत की प्रधान पवना ने जहां अपनी पंचायत में चल रहे कार्यों की सफाई दी वहीं उसने विभिन्न 31 पंचायतों की महिला प्रधान व पुरूष प्रधानों को घेरे में ले लिया। जिससे गुस्साए पंचायत प्रधानों ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। यह बैठक प्रधान परिषद के बैनर तले आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र भलूनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिला प्रधानों ने खासा रोष प्रकट किया कि तकलेच पंचायत की प्रधान तथ्यों से विपरित बयान दे रही है। जिस तरह से वह अपने द्वारा बनाए गए विडियो में सभी महिला प्रधानों पर उंगली उठा रही है वह काफी हैरान करने वाला है। इसके अलावा विभिन्न पंचायत प्रधानों नरेश चौहान, यशपाल, लालचंद, ने कहा कि बिना सबूत के किसी पर उंगली उठाना अपराध है। अगर तकलेच पंचायत की प्रधान बीडीओ के कार्य से असंतुष्ट है तो वह अपनी बात को नियमानुसार रख सकती है। लेकिन जिस तरह के हथकंडे वह अपना रही है उससे पूरा बीडीओ कार्यालय बदनाम हो रहा है। जिसका प्रधान परिषद कड़ा विरोध करता है। सभी पंचायत नुमाईदों ने कहा कि अगर इस मामले में तकलेच पंचायत की प्रधान ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो पंचायत नुमाईदें सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान दत्तनगर पंचायत प्रधान वीना, डंसा पंचायत की प्रधान पदमा, भड़ावली पंचायत की प्रधान सत्या कायथ, गौरा पंचायत की प्रधान सुशीला गुप्ता, क्याव पंचायत प्रधान बन्ना देवी, लबाना सदाना पंचायत की प्रधान अनिता देवी, दोफदा पंचायत की प्रधान आशु, शिंगला पंचायत की प्रधान बिमला देवी, देवठी पंचायत की प्रधान इंदुबाला, शाहधार पंचायत की प्रधान सुमन बिष्ट, नरैंण पंचायत के प्रधान नरेश चौहान, रचोली पंचायत के प्रधाल लालचंद, काशापाट पंचायत के प्रधान सत्यवान साहनी, झाकड़ी पंचायत के उप प्रधान बीरबल, शिंगला पंचायत के उप प्रधान मोहर सिंह सहित अन्य पंचायत के नुमाईदें मौजूद रहे।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post तकलेच पंचायत सवालों के घेरे में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment