शिमला —राजधानी शिमला में पेयजल संकट विकराल होता जा रहा है। पानी न मिलने से परेशान आम जनता सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन कर रही है। रोज प्रदर्शन पानी को लेकर राजधानी में हो रहे हैं। लोग सड़कों पर उतर कर पानी मुहैया करवाने की गुहार सरकार और नगर निगम से कर रहे हैं। बुधवार को भी इसी जल संकट के विरोध में लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। अर्बन वेलफेयर सोसायटी ने शेर-ए-पंजाब में पानी को लेकर शेर-ए-पंजाब से लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने प्रदेश सरकार से नगर निगम को भंग कर पानी की वितरण प्रणाली अपने हाथ में लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भीड़ बेकाबू न हो इसके लिए भारी सुरक्षा बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी हाथों में खाली पानी की बाल्टियां लेकर अपना विरोध जताते रहे और निगम प्रशासन के साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनावों के समय राजधानी की जनता से 24 घंटे पानी देने का वादा किया था और अब दस दिन बाद भी लोगों को पानी नहीं दिया जा रहा है। सोसायटी ने इस दौरान उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस ज्ञापन में प्रदेश सरकार से शिमला में पानी के संकट को जल्द दूर करने की मांग सोसायटी ने उठाई। इस दौरान नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला में पानी को लेकर एमर्जेंसी जैसे हालात हो गए हैं। स्थानीय लोगों को 10-10 दिन तक पानी नहीं मिल रहा है। नगर निगम पानी जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया करवाने में ही विफल हो गया है। आज तक शिमला में ऐसे हालात कभी भी पैदा नहीं हुए थे जो इस निगम की कारगुजारी से पैदा हुए हैं। उन्होंने निगम की पानी वितरण प्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पानी का सही वितरण नगर निगम नहीं कर रहा है, जिससे हालात खराब हुए हैं। हरीश जनारथा ने प्रदेश सरकार से शिमला शहर में पानी की सप्लाई अपने हाथों में लेकर शहर में जहां पानी कम है वहां पानी मुहैया करवाने की मांग उठाई है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post पानी… सड़कों पर राजधानी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment