शिमला —विधि विभाग में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों की विधि विभाग के पुस्तकालय का समय बदलने की मांग को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उठाया है। मामले में एबीवीपी ने, विधि विभाग इकाई ने विधि विभाग के विभागाध्यक्ष को लाइबरेरी की समय सारणी को बदलने के लिए ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर विधि विभाग इकाई अध्यक्ष विशाल वर्मा व विधि विभाग इकाई सचिव लक्की ने कहा कि आने वाली छह जून से सत्र की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन अभी तक विधि विभाग की लाइबरेरी की समय सारणी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ही है। विद्यार्थी परिषद ने यह मांग प्रशासन से की है कि विधि विभाग की लाइबरेरी की समय सारणी को बदल कर सुबह सात बजे से शाम नौ बजे तक किया जाए । छात्र हित से जुड़ी परिषद की इस मांग को छात्रहित में समझते हुए लाइबरेरी को खोलने का समय सुबह सात बजे करने की मांग की है।
अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर- निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!
The post मांगों को लेकर एबीवीपी ने विधि विभागाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment