Show your support

Sunday, May 27, 2018

पानी के लिए सड़कों पर लोग

 शिमला  —राजधानी शिमला में पानी को लेकर लोग अब सड़कों पर उतरने लगे हंै। छठे-सातवें दिन भी पानी की सप्लाई न होने से जनता का सब्र टूटने लगा है। शनिवार को अपर चैप्सली के लोगों ने सड़क पर उतर कर पानी के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन ऑकलैंड स्कूल के समक्ष हुआ। इस दौरान गुस्साई जनता ने उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहनों को भी रोका। अपर चैप्सली के लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में सात दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं निगम प्रशासन से बार-बार टैंकर की डिमांड करने पर भी टैंकर नहीं भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों को पानी की बूंद-बंद के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि निगम अधिकारी टैंकर भेजने का आश्वासन देते हैं। मगर आश्वासन के बावजूद टैंकर क्षेत्र तक नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में गुस्साई जनता ने सड़क पर उतर कर अपना रोष जताया। प्रदर्शन में रमन पराशर, शालिनी, मंजू, सविता, चतर सिंह, मनी राम सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के बाद आया टैंकर

अपर चैप्सली के लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने उक्त क्षेत्र में पानी का टैंकर भिजवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के कई क्षेत्रों में रोजाना पानी दिया जा रहा है। तो कई क्षेत्रों में छठे-सातवें दिन भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

खरीद कर पीना पड़ रहा जल

अपर चैप्सली के रमन पराशन का कहना है कि क्षेत्र में जनता को पानी के लिए भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सप्ताह में एक बार भी पानी की सप्लाई न होने से जनता को मजबूर होकर पानी खरीद कर गुजारा चलाना पड़ रहा है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post पानी के लिए सड़कों पर लोग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment