Show your support

Wednesday, May 30, 2018

वाणी ने झटके 98.8 फीसदी अंक

रामपुर बुशहर – सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का परिणाम मंलगवार को घोषित हुआ। इस परीक्षा में डीपीएस स्कूल झाकड़ी का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। वाणी कपूर ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। वही,  मौली शर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और अर्चित गुप्ता ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। 69 विद्यार्थियों में से 57 ने 60 प्रतिशत से ज्यादा, 37 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत अंक से ज्यादा, 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा तथा 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। वाणी कपूर ने समाजशास्त्र में 100 में से 100 अंक अर्जित करके विद्यालय एवं अभिवावकों का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों के इस प्रशंसनीय परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के प्रचार्य कमल चंद ने सभी बच्चों, अभिभावकों तथा अध्यापक गणों को हार्दिक बधाई दी है।

अपना सही जीवनसंगी चुनिए| केवल भारत मैट्रिमोनी पर-  निःशुल्क  रजिस्ट्रेशन!

The post वाणी ने झटके 98.8 फीसदी अंक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment