शिमला – शिमला में पेयजल को बर्बाद करने वालों पर अब निगम सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। शहर में जहां पानी की टंकियों में ओवर फ्लो सहित प्राइवेट लाइन से पानी का रिसाव हो रहा होगा वहां निगम उनके कनेक्शन बंद करेगा। इसके लिए निगम की मासिक बैठक में निगम अभियंता, सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को शक्तियां प्रदान की गई है जबकि पूर्व में टंकियों के ओवर फ्लो और प्राइवेट पेयजल लाइनों में लीकेज पर कार्रवाई के लिए इन्हें उच्चाधिकारियों से आदेश लेने पड़ते थे। अब फील्ड में तैनात इन अधिकारियों को शक्तियां प्रदान कर दी गई हैं। इसके पश्चात पेयजल को व्यर्थ में बर्बाद करने वालों पर शीघ्र व सख्त कार्रवाई होगी। शिमला में समर सीजन आरंभ होने से पहले ही पेयजल किल्लत आरंभ हो गई है। ऐसे में शहर में व्यर्थ में बर्बाद हो रहे पानी को बचाने के लिए निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है, ताकि पानी की बर्बादी करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। शिमला में हर समर सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से काफी संख्या में सैलानी पहुंचते है, जिससे शहर में पानी की खपत बढ़ जाती है। ऐसे में समर सीजन के दौरान पानी की बर्बादी को रोकने को लेकर निगम का यह कदम पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
The post टंकियों में ओवर फ्लो होने पर होगी तुरंत कार्रवाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment