शिमला – तारादेवी से शिमला एयरपोर्ट (जुब्बड़हट्टी) को जोड़ने वाली चार किलोमीटर बाइपास सड़क की हालत खस्ता है। इस सड़क में न तो काफी लंबे समय से पैच वर्क हुआ है और न ही इस पर नए सिरे से तारकोल बिछाकर पक्का किया गया है। इस सड़क पर आम आदमी के अलावा कई बार वीवीआईपी वाहन भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग सड़क की हालत को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तारादेवी से शिमला के मध्य सड़क पर यातायात में बाधा आने या फिर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में शिमला को जोड़ने वाला यह वैकल्पिक मार्ग भी है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया जा रहा। कुछ समय पूर्व सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरने के लिए इसमें मिट्टी भी डाली गई, लेकिन वर्षा के बाद यह सड़क फिर से बड़े गड्ढों में तबदील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिमला एयरपोर्ट के लिए यहीं से वाहन गुजरते हैं और टुटू जाने के लिए भी यही निकट मार्ग है, लेकिन बार-बार आग्रह करने पर भी इस सड़क की हालत को सुधारा नहीं गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना कार्यभार संभालते ही प्रदेश में सड़कों की हालत को सुधारने का आश्वासन दिया था, लेकिन राजधानी से लगती सड़कों की हालत सही नहीं है। बीते सितंबर माह में सांसद विरेंद्र कश्यप की मौजूदगी में एयरपोर्ट एडवाईजरी कमेटी की बैठक में तारादेवी से शिमला एयरपोर्ट और टुटू से शिमला एयरपोर्ट के मार्ग की मैटलिंग का मामला उठा था। इस दौरान शिमला एयरपोर्ट से कैंची मोड़ तक स्ट्रीट लाईन की व्यवस्था करने और उचित साइनेज करने को लेकर भी चर्चा हुई थी। इस पर सांसद विरेंद्र कश्यप ने आश्वासन दिया था कि सड़क की हालत को जल्द सुधारा जाएंगा, लेकिन सात माह बीत जाने के बाद भी सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो चुकी है।
The post तारादेवी-शिमला एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सड़क की हालत खस्ता, लोग तंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment