शिमला – आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली बेहतर व सुरक्षित चिकित्सका प्रणाली है इससे कोई भी नुकसान नहीं होता। आयुर्वेद चिकित्सा से इलाज करने के लिए ज्यादा खर्चा भी लोगों को नहीं उठाना पड़ता है। ये बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कही। शिक्षा, विधि व संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत बल्देयां में शुक्रवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन भारत सरकार के सौजन्य से जिला आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क मल्टी स्पैशियलिटी कैंप का शुभारंभ किया गया। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है ओर इसके द्वारा कई असाध्य रोगों का इलाज किया जाता रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति रोग को जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखती है। आयुर्वेदिक दवाईयों के प्रयोग से शरीर में कोई दुष्प्रमाण नहीं होते। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में एक्यूप्रेशर, पंचकर्मा, योग द्वारा बिना औषधियों के प्रयोग किए, विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार संभव है। ऐलोपैथी पद्धति के साईड एफैक्ट ओर मंहगी दवाईयों व परीक्षण के कारण आयुर्वेद के प्रति लोगों के विश्वास में वृद्धि हुई है।
The post मल्टी स्पैशियलिटी कैंप का आगाज appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment