Saturday, March 31, 2018

पेपर लीक मामले में भड़की एबीवीपी

शिमला – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिमला इकाई ने 12वीं और 10वीं कक्षा के पेपर लीक घटना की निंदा की है। इकाई के जिला संयोजक कमलेश ठाकुर ने कहा कि 12वीं कक्षा का अर्थशास्त्र का पेपर और 10वीं कक्षा का गणित का पर्चा कथित रूप से लीक होने के मामले की जांच की जानी चाहिए। पुलिस को 12वीं और 10वीं के दस छात्रों की पहचान कर जिन्हें व्हाट्सऐप के जरिए पेपर मिले थे उनसे पूछताछ कर उन्हें और दोषी पर कार्रवाई करनी चाहिए। भविष्य में ऐसी कोई लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए एक नई व्यवस्था लागू होनी चाहिए। सरकार यह सुनिश्चित करे कि छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग संचालक का नाम भी सामने आया है उससे पूछताछ निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए कड़ी सजा देनी चाहिए। यह मामला धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र और आपराधिक विश्वासघात का है मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जो सराहनीय है पर आगे से इस तरह की घटना न हो इसके लिए विशेष चिंता और कार्य किए जाए जिससे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और धोखा न किया जाएं।

The post पेपर लीक मामले में भड़की एबीवीपी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment