शिमला – राजधानी शिमला के साथ लगते जुन्गा इलाके में एक व्यक्ति मृत पाया गया। अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति का शव जंगल में पाया गया। मृतक नेपाली मूल का बताया जा रहा है जो कि इस इलाके में काम करता था। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जुन्गा के जंगल में एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नेपाली मूल के बहादुर (55 ) नामक व्यक्ति के तौर पर हुई है जो कि काफी समय से कोटी में रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 55 वर्षीय नेपाली मूल का व्यक्ति कुछ खरीददारी करने के लिए कोटी बाजार गया था। इसके बाद वह जुन्गा की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह जंगल में गिरा पड़ा हुआ पाया या। पुलिस का मानना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्मट कर इसको इसके रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत आगामी कार्रवाई की जा रही है।
The post जुन्गा जंगल में मिला शव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment