Saturday, March 31, 2018

अग्निकांड पीडितों की मदद करेगा महकमा

नेरवा, चौपाल – गुरुवार को सरांह में हुए भीष्ण अग्निकांड के पीडि़तों की वन विभाग सरकारी नियमों के तहत हर संभव सहायता करेगा। यह भरोसा वन मंडलाधिकारी चौपाल जंगवीर सिंह दुल्टा ने अग्नि प्रभावितों को दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरांह वन परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अग्नि प्रभावितों के पुनर्वास हेतु इमारती लकड़ी उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी कर प्रभावितों के केस मौके पर ही तैयार किए जाएं। गौरतलब है कि गुरुवार को सरांह में हुए एक भीषण अग्निकांड में सात मकान पूरी तरह जल कर राख हो गए थे व कुछ अन्य मकानों के खिड़की-दरवाजे झुलस गए थे। इन सात मकानों में 18 परिवारों का आशियाना था व इस त्रासदी के बाद ये सभी 18 परिवार एकाएक खुले आसमान तले आ गए थे। इन परिवारों को नए मकान बनाने के लिए अन्य सामान के साथ-साथ इमारती लकड़ी की भी सख्त जरूरत होगी। इस बात को देखते हुए वन विभाग ने प्रभावितों को यथाशीघ्र इमारती लकड़ी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। वन विभाग के इस निर्णय से प्रभावितों को अवश्य ही कुछ राहत मिलेगी।

The post अग्निकांड पीडितों की मदद करेगा महकमा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment