रोहडू – विधानसभा क्षेत्र रोहडू से 2017 में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी एवं भाजपा जिला महासु महिला मोर्चा की अध्यक्ष शशि बाला को प्रदेश भाजपा का सचिव नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल रोहडू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती का आभार व्यक्त किया है। भाजपा मंडल रोहडू प्रवक्ता कुलभूषण हिमालयन ने जारी प्रेस बयान में बताया कि शशि बाला को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और इससे न केवल संगठन बल्कि रोहडू को भी एक सशक्त नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने बताया कि भाजपा मंडल की एक अनौपचारिक बैठक में प्रस्ताव पास कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश भ्रांटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलीप नेगी, महामंत्री विजय मेहता, रमेश गंगाण, महासचिव रमेश नेगी, अनिता नाथटा, बलदेव रांटा, सुरेंद्र वर्मा, रवि किमलाटा, विजय लक्ष्मी शर्मा, कमलेश समरैक, वीना शुक्ला, बिशन लाल, जवाहर सिंह नेगी, राजिंद्र धीरटा, प्रेम झामटा, संजीव चौहान, सत्य प्रकाश शुक्ला, सुधीर चौहान, महेंद्र नेगी, शशि रावत, बालकृष्ण दुल्टा, राजा मेहता, कुलदीप कुल्ला, विशेषर बांश्टु, राकेश चौहान, पिंकु डंडा व विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से बधाई देते हुए आलाकमान का आभार व्यक्त किया है।
The post शशि बाला को प्रदेश महासचिव बनाने पर जताया आभार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment