Show your support

Thursday, January 4, 2018

जनवरी का जाड़ा…ढहा रहा सितम

शिमला— सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड ने राजधानी में लोगों के हाड़ कंपा दिए हैं। मौसम अब सितम ढहाने पर  उतारू हो गया  है। ठंड इतनी भयंकर है कि सुबह और शाम लोग घरों में ही कैद हो कर रह गए हैं। इससे रूटीन के काम प्रभावित हो रहे हैं। राजधानी में सुबह पड़ रहे कोहरे ने रफ्तार रोक कर रख दी है। कोहरे के कारण यहां पर तापमान के गिरावट आ गई है। बुधवार को राजधानी शिमला में पूरा दिन धूप खिली रही। स्थानीय लोग खिली धूप का आनंद उठाने के लिए ऐतिहासिक रिज पर पहुंचे। पर सुबह और शाम के वक्त ठंड के कारण हालत लगातार खराब होती जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि जब तक बारिश नहीं होती है, तब तक कोहरा सितम ढहाता रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट होती रहेगी और कड़ाके की ठंड का दौर चलता रहेगा। बुधवार को शिमला का अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि चार जनवरी को प्रदेश के ऊपरी व निचले क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश हो सकती है। मनमोहन सिंह का कहना है कि पांच जनवरी के बाद समूचे प्रदेश में कई दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

बर्फबारी न होने से सैलानी मायूस

निचले इलाकों से पर्यटक शिमला में बर्फबारी देखने की उम्मीद से ही पहुंचे हैं। पर्यटक स्थलों में पहुंचे पर्यटकों को पहले क्रिसमस पर 25 दिसंबर को मायूस होना पड़ा तो वहीं पहली जनवरी को भी बर्फबारी नहीं हुई, जिससे हताशा ही हाथ लगी। पर्यटक बिना बर्फ का दीदार किए ही लौट गए। ऐसे में अब चार जनवरी को बर्फबारी होगी। इसी उम्मीद से पर्यटक अभी भी शिमला में रुके हैं।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment