Show your support

Saturday, January 20, 2018

श‍िमला के कोटी में हुए वन कटान मामले में हुई पहली गिरफ़्तारी


शहर के समीप कोटी वन क्षेत्र में हुए सैंकड़ों अवैध पेड़ काटने के मामले की जांच तेज़ करते हुए सिटी पुलिस ने आज पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले के आरोपी भूपराम को गिरफ्तार किया है। भूपराम इस केस में शुरू से ही पुलिस के राडार पर था। आरोप है कि उसने अवैध तरीके से वन्य क्षेत्र से 400 से अधिक पेड़ काट डाले थे।

हालांकि आरोपी बार-बार दावा कर रहा था कि उसने अपनी निजी भूमि से अनुमति के बाद पेड़ों को काटा था। लेकिन राजस्व महकमे द्वारा की गई पैमाइश में खुलासा हुआ कि भूप राम ने वन भूमि पर से पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई थी। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने अवैध वन कटान मामले में भूप राम की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। बता दें कि वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीते 12 जनवरी को एफआईआर दर्ज की थी।

एफआईआर ने भूप राम को नामजद किया गया था। मामले के उजागर होने से सरकार में भी हड़कंप मच गया था। विभागीय जांच के लिए आला अधिकारियों के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया था। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सूत्रों के मुताबिक इस केस में वन विभाग के सम्बंधित अफसर व कर्मी भी नप सकते हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - Jagran

No comments:

Post a Comment