Show your support

Wednesday, September 6, 2017

शहरी आजीविका केंद्र के लिए मोबाइल ऐप का शुभारंभ

अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास मनीषा नंदा ने आज यहां प्रदेश के लोगों के लिए शहरी विकास विभाग द्वारा प्रदेश में दो मोबाईल ऐप सेवाओं का शुभारम्भ किया। इनमें एक दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत इलैक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रीकल रिपेयर, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर, पलम्बर, ब्यूटिशियन, हाउस मेड, मिस्त्री और कारपेंटर आदि सेवाओं को ऑनलाइन सेवा उपलब्ध करवाने के उददेश्य से विकसित की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के दस जिला मुख्यालयों-शिमला, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर, नाहन, मंडी, उना, कुल्लू, धर्मशाला और चंबा में शहरी आजीविका केंद्र खोले गए हैं।
उन्होंने कहा कि एक अन्य मोबाइल ऐप शहरी सेवा प्रदाताओं के लिए है जो गूगल प्ले स्टोर में ई-आजीविका केन्द्र के नाम से उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से विभिन्न सेवा प्रदाता अपने आप को सम्बंधित नगर निकाय में पंजीकृत करने के पश्चात लॉग-इन कर सकते हैं तथा अपना प्रोफाइल तैयार करने के लिए सम्बंधित नगर निकायों में भी संपर्क कर सकते हैं।
श्रीमती नंदा ने कहा कि इस एप्लीकेशन का उपयोग सभी स्थानीय शहरी निकायों के मुख्यालयों में किया जायेगा। इस एप्लीकेशन को कोई भी कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि .ये अपनी तरह की एक अनूठी सेवा है जिसे सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस सेवा का लाभ एक हेल्पलाइन नंबर 155304 डायल करके भी लिया जा सकता हैं।
इस अवसर पर शहरी विभाग के निदेशक डा. डी.के. गुप्ता, विभागीय अधिकारी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के प्रबंधक तथा विभिन्न शहरी निकायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
-->

No comments:

Post a Comment