Show your support

Sunday, September 17, 2017

एचपीसीए बनाएगा हिमाचल महिला क्रिकेट टीम: अनुराग

सुंदरनगर. एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं की क्रिकेट टीम बनाई जाएगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के चारों जोन में से 15-15 खिलाडिय़ों की टीम का गठन किया जाएगा। सुंदरनगर में एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश की आजादी के 70 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 70 खेल मैदान बनाने पर कार्य किया जा रहा है।    70 सब सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसलिए एचपीसीए ने प्रदेश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाई है। स्कूली स्तर से छोटी आयु की लड़कियों को क्रिकेट खेल के साथ जोड़ा जाएगा।    प्रदेश में जोन स्तर पर तीन-तीन जिलों की लड़कियों की टीमें बना कर 60 खिलाड़ी चुने जाएंगे। इसके बाद जोन स्तर पर क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। इनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रदेश की टीम में खेलने का मौका मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जहां खेल...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment