
ठियोग | ठियोग कॉलेज में वीरवार को पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वन महोत्सव मनाया। शुभारंभ प्रधानाचार्या डाॅ. अनुपमा गर्ग ने बोतलब्रश का पौधा रोपकर किया। इस मौके पर कॉलेज की एनएसएस इकाई के छात्र- छात्राओं ने बान, देवदार बोतलब्रश सहित विभिन्न किस्मों के 60 से अधिक पौधों को रोपा। इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक एलआर कश्यप के अलावा एनएसएस प्रभारी भूपेन्द्र डोगरा विवेक शर्मा अन्य शिक्षकों ने भी पौधरोपण में सहयोग किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment