
ठियोगनगर में इन दिनों तहबाजारियों की ओर से ठियोग के बाजारों एनएच पांच के आसपास लगाई गई दुकानों के कारण जहां यातायात के सुचारू रूप से चलने में असुविधा हो रही है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क पर स्थान नहीं बचा होने परेशानी हो रही है। नगर में सब्जी मंडी से शालीबाजार के लिए बनी सड़क के दोनों ओर तहबाजारियों के कारण सड़क पर चलने की जगह नहीं बची है। ठियोग नगर में हर साल 17 अगस्त के बाद 31 अगस्त तक तहबाजारियों को नप स्टॉल किराए पर देती है। इससे नप को अच्छी खासी आय हर साल होती है, इस कारण नगर में गंदगी अव्यवस्था भी फैल रही है। इस साल ठियोग उत्सव सादगी से मनाए जाने के कारण लोग मेले के बाद इन स्टॉलों में सामान की खरीददारी के लिए रहे हैं। पौटेटो मैदान के अलावा शाली बाजार, सब्जी मंडी एनएच पर कई जगह तहबाजारियों ने जगह घेर रखी है। वहीं, नगर में प्रतिदिन कूड़ा उठाने के लिए आने वाले वाहन को भी गुजरने का स्थान नहीं रहता है। उधर, पौटेटो मैदान में लगी विभिन्न प्रकार की दूकानों में खरीददारी के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं रोजाना यहां पहुंच रही हैं। सस्ते सामान की...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment