Show your support

Saturday, August 5, 2017

अश्वनी, गिरि पेयजल योजना में सिल्ट आने से आधा शहर प्यासा

शहरकीप्यास बुझाने वाली गिरि अश्वनी उठाऊ पेयजल योजना में सिल्ट आने से पानी की लिफ्टिंग प्रभावित हो रही है। इससे नगर परिषद को शहर की करीब 60 हजार की आबादी की प्यास बुझाना चुनौती बन चुका है। पिछले कुछ दिनों से गिरि अश्वनी पेयजल योजना में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। इससे पानी की ट्रीट करने में लंबा समय लग रहा है। यही कारण है कि शहर के लिए मांगानुसार पानी लिफ्ट करना आईपीएच के लिए मुश्किल हो गया है। सिल्ट बढ़ने से आईपीएच ने अश्वनी पेयजल योजना को फिलहाल बंद कर दिया है। बरसात में पानी की कमी से लोगों में विभाग के प्रति खासा रोष है। गिरि में इन दिनों सिल्ट की समस्या के चलते नगर परिषद को करीब 65 लाख लीटर पानी ही लिफ्ट हाे रहा है जबकि मांग करीब 90 लाख लीटर की है। इससे लोगों को पीने का पानी बाजार से खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शहरमें पांच दिनों से पानी नहीं: शहरके अाधे हिस्से में पिछले पांच दिनों से पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई है। इससे सबसे अधिक प्रभावित माॅलरोड मुख्य बाजार के हिस्से शामिल है। वहीं शहर के आउट स्कर्ट में भी लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। ...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment