Show your support

Sunday, June 18, 2017

चुनाव परिणाम के बाद मारपीट, तीन चोटिल

शिमला | चुनावके नतीजों के बाद दो जगहों पर मारपीट हुई। इनमें तीन युवाओं को चोटें आई हैं। एक मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि दूसरे मामले में केस दर्ज नहीं है। पहली घटना डीसी ऑफिस के बाहर हुई। यहां पर भाजपा उम्मीदवार के साथ जीत का जश्न मना रहे परीक्षित शर्मा के साथ मारपीट हुई। सदर थाना में कृष्णानगर के राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने कहा कि वे जीत का जश्न मना रहे थे कि उक्त व्यक्ति ने उन पर किसी हथियार से हमला कर दिया। जिससे उन्हें सिर पर चोट लगी है। इधर, शेर-ए-पंजाब के पास भी कुछ युवाओं के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि जीत के जश्न के दौरान झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक मारपीट में अमन, रजत को चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों की ओर से मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment