
ठियोग | जिलापरिषद संधू वार्ड सदस्य वंदना मेहता ने लोकनिर्माण विभाग से छैला माहौरी सड़क पर जई गांव के समीप तुरंत रेलिंग लगाने की मांग करते हुए सड़क को चौड़ा करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि इस स्थान पर बुधवार दोपहर एक पिकअप दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। वंदना मेहता पूर्व समिति सदस्य दिलाराम मेहता ने कहा है कि इस स्थान पर पहले रेलिंग थी, जिसे यहां हो रही सड़क की कटिंग के कारण हटा दिया है। उन्होंने सड़क के ऊपर की ओर ढांक की कटिंग पर भी सवाल उठाते हुए आशंका जताई है कि बरसात में इस प्वाइंट पर भूस्खलन का खतरा है। इन पंचायत प्रतिनिधियों ने लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि छैला माहौरी सड़क पर सीएंडसी कंपनी की ओर से खनन कर पत्थर निकालने के कार्य के कारण सड़क को हो रहे नुकसान को ठीक करवाया जाए और सड़क के सभी खतरनाक प्वांइटों पर पक्की रेलिंग लगाई जाए इस दौरान पिकअप दुर्घटना में मारे गए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहौरी के एसएमसी अध्यक्ष सुरेन्द्र की मौत पर स्कूल में शोक सभा आयोजित की गई। प्रधानाचार्य आरसी रांगड़ा , एसएमसी के सभी सदस्यों के अलावा पंचायत...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment