Show your support

Sunday, June 18, 2017

प्राइमरी स्कूल को मिला अपना भवन, बीपीईओ ने किया लोकार्पण

नादौन | करौरगांव में गत 23 वर्षों से जंज घर में चल रहे प्राइमरी स्कूल को अपना भवन मिल गया। इस का उद्घाटन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरबंस जसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के लिए भवन की कमी अब नया भवन बनने से दूर हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 1994 में इस प्राथमिक स्कूल को आरंभ किया गया था, परंतु भवन होने के कारण इसे गांव के जंजघर में स्थित जैसे-तैसे एक ही कमरे में चलाया जला रहा था। उन्होंने बताया कि इस एक कमरे में ही बच्चों के लिए दोपहर का भोजन तैयार किया जाता था और इस एक ही कमरे में बच्चों को पढ़ाया भी जाता था।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment