Show your support

Sunday, June 18, 2017

केलांग में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न

कुल्लू | केलांगमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग लाहौल स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग के रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने की जबकि बैठक मे विशेष अतिथि के रूप में विधायक लाहौल स्पीति रवि ठाकुर ने शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा गत वित्त वर्ष में 40 लाख रुपए आय अर्जित किया और 33 लाख 85 हजार रुपए अस्पताल के विभिन्न मदों में व्यय किया गया। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए अनुमानित बजट 31 लाख 27 हजार रूपये रखा गया है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment