Show your support

Thursday, June 29, 2017

चंडीगढ़-लेह मार्ग पर लैंडस्लाइड, 100 मीटर का रास्ता कटा, 7 सौ टूरिस्ट फंसे

चंडीगढ़-लेहमार्ग में भूस्खलन और नाले में बाढ़ आने से यहां सिंधु दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं समेत करीब सात सौ पर्यटक फंस गए हैं। मंगलवार देर रात भारी बारिश होने के कारण दो स्थानों पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ। नदी-नालों में पानी का बहाव तेज होने के कारण क्षेत्र में वाहनों के साथ करीब सात सौ सैलानी फंसे हुए है। यहां सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। पटसूऊ से लेह की ओर दो स्थानों में भूस्खलन हुआ है। लेह की ओर से रहे पर्यटक यहां फंस गए हैं। केलांग की ओर से लेह जाने वाले सैलानियों को रोक दिया गया है। थाना प्रभारी ललित महंत ने बताया कि बीआरओ के जवान घटनास्थल पहुंच गए हैं। भूस्खलन पटसेऊ और जिंगजिंगबार के बीच हुआ है। जिस नाले में बाढ़ आई है, वहां करीब सौ मीटर रास्ता पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इसे ठीक करने में दो-तीन दिन लगेंगे। {पटसूऊ से लेह की तरफ दो जगह भूस्खलन, बीआरओ के जवान इसे दुरुस्त करने में जुटे प्री-मॉनसून से पारा गिरा, 48 से 72 घंटे में मॉनसून देगा दस्तक चंडीगढ़|रीजन मेंबुधवार से प्री-मॉनसून बौछारें पड़ने से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को पूरे रीजन में तापमान 8 से...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment