Show your support

Tuesday, May 2, 2017

ड्रग तस्करी में HRTC के अधिकारी समेत 4 गिरफ्तार,4.4 किलोग्राम चिट्टा जब्त

शिमला. सरकारी वाहनों में तस्करी के आरोप शुरू से लगते हैं, लेकिन शिमला में इस तरह का प्रत्यक्ष मामला सामने आया। रविवार रात को पुलिस ने शोघी बैरियर पर नाके के दौरान एचआरटीसी सोलन के आरएम के वाहन से 4.4 किलो चिट्टा बरामद किया। मामले में पुलिस ने आरएम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया और आरएम को सस्पेंड किया गया। ये चारों इसी वाहन में सवार थे।   इन आरोपियों में आरएम महेंद्र सिंह निवासी सिदवाड़ी (धर्मशाला), विकास निवासी गागली (धर्मशाला), राजीव निवासी बैजनाथ (कांगड़ा) और ग्यासुद्दीन निवासी सुरजन (जम्मू कश्मीर) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन 18, 22 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।   एएसपी भजन नेगी ने बताया कि बालूगंज पुलिस थाना के इंस्पेक्टर आशीष सैमुअल के नेतृत्व में जवान वाहनों की रूटीन चैकिंग कर रहे थे। रात पौने एक बजे के करीब सोलन की ओर से एक सरकारी गाड़ी बैरियर पहुंची।    पुलिस ने गाड़ी को रोका और चालक से पूछा तो उसने  बताया कि यह एचआरटीसी सोलन के आरएम की गाड़ी है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें बैग मिला,...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment