Show your support

Friday, May 5, 2017

अमित शाह ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- सोनिया को अपनी पीढ़ी की चिंता

पालमपुर. देश बदल रहा है इन परिस्थितियों में देश की जनता को राजनीतिक पार्टियों का मूल्यांकन करना चाहिए। वर्तमान में देश में 1650 राजनीतिक दल हैं। देश में जितने भी राजनीतिक दल हैं वह सभी वंशवाद पर आधारित हैं। केवल भाजपा व कम्युनिस्ट पार्टी में ही आंतरिक लोकतंत्र है।  यह बात प्रदेश भाजपा द्वारा पालमपुर में आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने व्यक्त किए। कांग्रेस में वर्षों से चल रहे परिवारवाद पर  निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा में मेरे बाद पार्टी अध्यक्ष कौन होगा।  यह कोई नहीं बता सकता लेकिन कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा यह कोई भी आसानी से बता सकता है। सोनिया को अपनी अगली पीढ़ी की चिंता है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की भावी पीढ़ी की चिंता है।   वर्तमान राजनीतिक परिस्थितयों में सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टियों का अकाल पड़ गया है। भाजपा में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से होते हैं। अमित शाह ने कहा कि भाजपा खुद...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment