Show your support

Sunday, May 14, 2017

यहां है सनी का ननिहाल, पेरेंट्स जहां गए थे डेट पर, वहां जाना चाहती हैं लियोनी

शिमला. 13 मई 1981 में जन्मीं सनी लियोनी आज 36 साल की हो गईं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि सनी का ननिहाल हिमाचल प्रदेश के नाहन में है। सनी जब भी नाहन आती हैं सबसे पहले रानीताल गार्डन जाती हैं। इसके पीछे की वजह वे बताती हैं कि यहां उनके बचपन की यादें जुड़ी है। सनी एक बार अपने पिता के साथ इस गार्डन में आ चुकी हैं। सनी के पेरेंट्स ने यहां पहली बार की थी डेटिंग...   सनी ने साल 2015 के एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अभी भी रानीताल गार्डन की खूबसूरती याद है। क्योंकि यहां उनके पेरेंट्स ने पहली बार डेटिंग की थी। मां के देहांत के बाद सनी को उनके पिता रानीताल गार्डन लेकर आए थे। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का संबंध नाहन से रहा है। सनी ने बताया था कि साल 2009 में उनकी मां की डेथ के बाद उनके पिता उन्हें एक बार नाहन लेकर आए थे। जहां उन्होंने रानीताल गार्डन देखा था। सनी ने यह भी कहा था कि वह हिमाचल आने के लिए बेहद उत्सुक हैं।    आगे की स्लाइड में जानिए, क्या खासियत है रानीताल गार्डन की और कैसे डेथ हुई सनी के पेरेंट्स की...    
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment