
लगभगसैंतालिस वर्ष पूर्व तहसील मुख्यालय चौपाल से 25 किलोमीटर दूर हामल क्षेत्र के सरैन में खुले संस्कृत काॅलेज का सरकारीकरण होने को चौपाल भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। भाजपा के मंडल महामंत्री विरेंद्र वर्मा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा चौपाल के अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में चौपाल में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। कांग्रेस की वर्तमान सरकार ने चौपाल के साथ विकास के नाम पर हर क्षेत्र में सौतेला व्यवहार किया है। चौपाल के सरैन मं आज से लगभग पंाच दशक वर्ष पूर्व खुले संस्कृत काॅलेज के सरकारीकरण करने की प्रदेश सरकार ने जहमत नहीं उठाई, जिसके चलते हामल क्षेत्र की चार पंचायतांे के साथ संपूर्ण चौपाल क्षेत्र की जनता में सरकार के प्रति भारी रोष है। आज से पांच दशक पूर्व सौलह मई उन्नीस सौ इकहतर को सरैन में संस्कृत काॅलेज खोला, जिसकी कई वर्षों से क्षेत्रवासी सरकारीकरण करने की मांग प्रदेश सरकार से करते रहे हैं। लोगों की इस चिरलंबित मांग को अभी तक पूरा नहीं किया गया। हैरानी तो इस बात की है कि इसके बाद जितने...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment