दीपक राठौर को सहायक चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर कहा थैंक्स

मतियाना – राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की स्वराज संवाद यात्रा के तहत मतियाना में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश संयोजक दीपक राठौर ने की। बैठक में ठियोग ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सचिव जीत राम शर्मा, सदस्य विजय वर्मा, गोवर्द्धन वर्मा, सुनील शर्मा, राजेश चंदेल, कपिल चंदेल, संजीव ठाकुर, कंदरु प्रधान योगराज शर्मा, तारा दत्त शर्मा तथा मतियाना खंड के सभी क्षेत्रों से आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का दीपक राठौर को जम्मू-कश्मीर के संगठनात्मक चुनावों के लिए सहायक चुनाव अधिकारी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया तथा दीपक राठौर को बधाई दी। ज्ञात रहे कि दीपक राठौर मतियाना के कोटीघाट क्षेत्र के निवासी है। दीपक राठौर ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की  अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जाएगा, तब तक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना नहीं हो सकती। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अथक प्रयासों के कारण ही ग्राम पंचायतों को संवैधानिक दर्जा दिया गया और समाज के हर वर्ग को नेतृत्व देने का कार्य किया गया, जिसके तहत महिलाओं और अनुसूचित जाति व जनजाति को भी नेतृत्व करने का मौका मिला। दीपक राठौर ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का सैनिक आज असहाय महसूस कर रहा है। एक के बदले दस सिर लाने वाले 56 इंच की छाती वाले नेता आज रोज शहीद हो रहे जवानों की बात तक नहीं कर रहे। अगर मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाती तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उनको चूडि़यां भेज कर अपना रोष व्यक्त करेंगे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


पूरी खबर पढ़े >>
source: DivyaHimachal

Post a Comment