
डॉ.भारद्वाज कई अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्हें जेनेवा स्विट्जरलैंड में मधुमेह मुख स्वास्थ्य विषय पर सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक विवेचना पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा इंदौर में 2014 में बेस्ट कम्यूनिटी डेंटिस्ट ऑफ दी ईयर अवॉर्ड, मई 2015 में दिल्ली में चिकित्सा शिक्षा गौरव पुरस्कार तथा मई 2056 में न्यू दिल्ली में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हेल्थ रिपोर्टर | शिमला डेंटलकॉलेज शिमला के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भारद्वाज को स्पैन की राजधानी मेड्रिड में उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। डॉ. भारद्वाज को ये अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिया गया। डॉ. भारद्वाज ने संवाहक जनित रोगों का वैश्विक परिदृश्य विषय पर संगोष्ठी व्याख्यान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने डेंगू में मौखिक लक्षण पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस पर निर्णायक मंडल की ओर से चर्चा की गई, जिसे काफी सराहा गया। उन्हें नगद राशि भी दी गई। सम्मेलन 3 से 5 मई तक मुंह दांतों के स्वास्थ्य पर आयोजित हुअा। इसमें विश्व...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment