
अणुस्थित डिग्री कॉलेज में अब एमएससी मैथ की कक्षाएं इस सत्र से शुरू होंगी। इसमें प्रवेश पाने के लिए पात्रों को 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 8 जून को प्रदेश के विभिन्न सेंटरों पर इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। काबिलेगौर है कि यह डिमांड लंबे समय से उठाई जा रही थी। कॉलेज लगातार इस सुविधा को प्रयासरत था। प्रिंसिपल डॉ. हरदेव सिंह जंबाल ने बताया कि शिक्षा विभाग हायर से मंजूरी मिलने के बाद काॅलेज प्रशासन ने एचपीयू शिमला से एमएससी गणित विषय के संबद्धता की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विषय का पहला बैच सत्र 2017-18 से आरंभ होगा। शिक्षा विभाग हायर से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मिल गया है। काॅलेज में उपलब्ध आधारभूत संरचना और अन्य सुविधाओं की जांच-पड़ताल के लिए एचपीयू शिमला ने निरीक्षण टीम का गठन कर दिया है। एचपीयू के गणित विभाग के प्रो. जोगेंद्र सिंह धीमान के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय निरीक्षण टीम में प्रो. खेमचंद्र ठाकुर और राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्राचार्य प्रो, उमेश दत्त शामिल हैं। निरीक्षण टीम जल्द ही कॉलेज का दौरा कर एमएससी गणित को सम्बद्धता...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment