Show your support

Friday, May 12, 2017

मंडी जिला की जूडो टीम के चयन के लिए ट्रायल 14 मई को

मंडी | राज्यओलिंपिक गेम्स में भाग लेने वाली मंडी जिले की टीम के चयन के लिए 14 मई को ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। चयनित टीम 23 से 25 जून को हमीरपुर में आयोजित होने वाले राज्य ओलिंपिक गेम्स के भाग लेगी। जूडो संघ जिला मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि टीम के चयन के लिए पड्डल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले ट्रायल सभी इच्छुक जूडो खिलाड़ी 14 मई रविवार को सुबह 9 बजे अपने जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बेकग्राउंड वाली) के साथ शामिल हो सकते हंै। यह ट्रायल 17 वर्ष आयु से ऊपर तथा 21 वर्ष से नीचे की आयु वर्ग के महिला पुरुष का विभिन्न भार वर्ग के लिए होगा।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment