Monday, March 27, 2017

क्यार पंचायत में लोगों को दी कानून की जानकारी

उपमंडलविधिक साक्षरता कमेटी ठियोग की ओर से रविवार को कोटखाई की रावला क्यार पंचायत में लोगों को कानूनों के बारे में जानकारी देने के लिए एक शिविर लगा| ठियोग के सिविल जज कमेटी के अध्यक्ष हरमेश कुमार ने इस शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित लोगों को विधिक विभाग की ओर से अक्षम गरीब लोगों को दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस सहायता की पात्र महिलाएं, अनुसूचित जाति के ग्रामीण, 60 साल से अधिक आयु के लोग हो सकते हैं। इसके लिए वे सादे कागज पर विधिक साक्षरता कमेटी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस मौके पर अधिवक्ता वीरेन्द्र कंवर ने लोगों को उपभोक्ता कानून, आटीआई कानून के बारे मे बताया। अधिवक्ता उमेश सुमन ने महिलाओं के अधिकारों, घरेलु हिंसा और महिलाओं के विरूद्ध अन्य प्रकार के अपराधों को रोकने के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। अधिवक्ता केशव शर्मा ने लोगों को जमीन जायदाद के झगड़ों को निपटाने के लिए बनाए गए कानूनों नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुमित्रा आजाद, उपप्रधान संदीप सहित पंचायत के...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment