
एनपीएस/सीपीएफकर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश की सोलन इकाई का अधिवेशन गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल सोलन में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता इकाई के जिलाध्यक्ष श्याम लाल ने की। इस मौके पर इकाई के राज्य मुख्य सलाहकार एलडी चौहान मुख्यातिथि और एनजीओ शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह धौल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिवेशन में जिला सोलन के विभिन्न विभागों के 200 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। येहैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगें: अधिवेशनमें सभी कर्मचारियों ने इस महाधिवेशन में एक स्वर से नई पेंशन प्रणाली का विरोध किया और इसे नए उपनाम नो पेंशन स्कीम कहा। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द इसे खत्म करने और पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का आग्रह किया। वरिष्ठ सदस्य देशराज ने इस एनपीएस की खामियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस पेंशन व्यवस्था में कर्मचारी हित में कोई भी बात नहीं है। पुरानी पेंशन प्रणाली की तरह इसमें तो जीपीएफ की व्यवस्था है ही सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेज्युटी की व्यवस्था ही है। इसके अलावा इस व्यवस्था में निश्चित पेंशन कोई भी...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment