Saturday, March 25, 2017

नए डिजिटल राशनकार्ड 5 अप्रैल से मिलेंगे, नहीं लगेगा कोई शुल्क

शिमला. प्रदेश में नए राशनकार्ड के मिलने का इंतजार समाप्त हो गया है। पांच अप्रैल से प्रदेश में सभी राशनकार्ड धारकों को नए डिजिटल राशनकार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। लोग निर्धारित समय अवधि के बाद संबंधित डिपुओं से अपने नए राशनकार्ड प्राप्त कर सकते हैं।   खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में नए डिजिटल राशनकार्ड की व्यवस्था कर दी है। दावा किया जा रहा है कि पांच अप्रैल तक यह प्रदेश के सभी चार हजार से अधिक उचित मूल्य की दुकानों में पहुंचा दिए जाएंगें ये राशनकार्ड लोगों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगें। लोगों को अपना पुराना राशनकार्ड डिपू में ही जमा करवाना होगा।    खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का यह डिजिटल राशनकार्ड का प्रोजेक्ट चार साल बाद सिरे चढ़ने जा रहा रहा है। विभाग ने वर्ष 2013 में इस योजना पर काम करना शुरू किया जो अप्रैल, 2017 में पूरा होने जा रहा है। प्रदेश में राशनकार्ड के फर्जीवाड़े को समाप्त करने के लिए विभाग ने डिजिटल राशनकार्ड बनाने की योजना तैयार की है। इस काम के लिए विभाग को चार साल तक का समय लग गया। नए राशनकार्ड को आधार योजना से जोड़ा गया...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment