Show your support

Saturday, March 25, 2017

ठियोग अस्पताल में स्टाफ कम डॉक्टरों के रिक्त पद भरे जाएं

ठियोगके सिविल अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में शुक्रवार को अस्पताल में स्टॉफ की कमी सहित मरीजों की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई और इसे सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय किया गया। एसडीएम ठियोग टशी संडुप ने इस बैठक की अध्यक्षता की। नप अध्यक्षा शांता शर्मा, जिप सदस्या इंदू वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष मदनलाल वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष विवेक थापर, व्यापार मंडल प्रधान अजय, बीडीसी सदस्य महेंद्र खाची, खंड विकास अधिकारी, एसएचओ, सीडीपीओ, एसडीओ पील्ब्ल्यूडी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। सभी ने अस्पताल की बेहतरी के लिए अपने अपने सुझाव रखे। बैठक में सदस्यों ने अस्पताल में स्टॉफ की कमी का मुद्दा उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों को भरने की मांग की। अस्पतालों में कई सालों से एंबुलेंस चालक के दो पद रिक्त होने के अलावा मिड वाइफ नर्स के तीन पद, डाॅक्टरों के पांच पद, चतुर्थ श्रेणी के पांच पद, मैटरन एक पद, लैब टेक्नीशियन के तीन पद, आॅपरेशन थियेटर सहायक का एक पद, कुक के दो पद, हेल्थ सुपरवाइजर का एक...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment