
अबहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की पांचवीं के सिलेबस में सड़क सुरक्षा का पाठ होगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से कक्षा पांच की पर्यावरण विषय की पाठ्यपुस्तक में सड़क सुरक्षा का पाठ शामिल होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) परिषद ने इस पर काम शुरू कर दिया है। एससीईआरटी के पाठ्यक्रम प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अशोक गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए एससीईआरटी कार्य कर रही है। इसमें पाठ की विषय वस्तु की परिकल्पना उसका रूप तैयार होने के बाद पाठ की विषयवस्तु का निर्माण किया जाएगा। इस उद्देश्य को लेकर परिषद में तीन दिन की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. नीना ठाकुर, डॉ. दीपक, डॉ सुषमा चौहान, रंजना नैयर, सोनू कुमार ने भाग लिया। कक्षा तीन, चार एवं पांच की जिन हिंदी, गणित, अंग्रेजी एवं पर्यावरण विषय की पाठ्यपुस्तकों को परिषद ने हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों के लिए तैयार किया है उनको लेकर एससीईआरटी को बेहतर फीड बैक और सुझाव मिले हैं। परिषद की कोशिश है कि सुझावों को पाठ्यपुस्तकों में शामिल...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment