
हिमाचलप्रदेश गैर कृषक संघर्ष समिति ने सरकार से धारा 118 में बदलाव कर वर्षों से प्रदेश में रहने वालों को राहत देने की मांग की है। इस मामले को लेकर गैर कृषक संघर्ष समिति के बैनर तले बाइपास सोलन में बैठक कर समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला गैर कृषक संगठन के प्रधान गरीश साहनी ने की। बैठक में नाहन से संगठन के महासचिव पीसी गुप्ता भी मौजूद रहे। गैर कृषकों को राहत देने का मामले को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसमें पुश्त दर पुश्त प्रदेश में रह रहे गैर कृषक एक जुट होते नजर रहे हंै। सोलन में आयोजित बैठक में एक सदी से भी ज्यादा साल से यहां रहने वाले कंडाघाट के राजेश कुमार, कसौली के विनोद अग्रवाल, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, कसौली के मनोहर लाल, नाहन के कमलेश पुंडीर मनमोहन कुमार और पांवटा के हरशरण शर्मा ने कहा कि वे अपना मकान बनाने के लिए जमीन नहीं खरीद सकते। मुकेश गुप्ता ने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में धारा-370 के बावजूद जमीन खरीदी जा सकती है तो हिमाचल में भी सुविधा मिलनी चाहिए। गैर कृषक संघर्ष समिति के उपप्रधान राजेश गुप्ता ने सरकार से...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment