
सोलन | स्वास्थ्यखंड चंडी के तहत ग्राम पंचायत चंडी किशनगढ़ में कुष्ठ निवारण स्पर्श आईईसी अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई, उसके साथ ही कुष्ठ रोग बारे जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लाक हेल्थ एजुकेटर सतीश शुक्ला ने कुष्ठ रोग के चिन्ह लक्षणों की जानकारी पावर प्वाइंट के माध्यम से दी। बीएमओ केडी जस्सल ने इस मौके पर नवनिर्मित पीएचसी भवन कुठाड़ में रैंप बनाने की संभावनाओं के लिए जन जनप्रतिनिधिओं से एक बैठक भी की। डॉ. जस्सल ने बताया कि खंड के अंतर्गत सभी 21 ग्राम पंचायतों में प्रधानों को कुष्ठ रोग को मिटाने के संकल्प हेतु शपथ दिलाई इस रोग बारे बताया गया।
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment